पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्याज की ट्रालियां लेकर आए किसानों को मंडी में प्रवेश के लिए करना पड़ा 12 घंटे इंतजार

प्याज की ट्रालियां लेकर आए किसानों को मंडी में प्रवेश के लिए करना पड़ा 12 घंटे इंतजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | कृषि उपज मंडी में गुरुवार को भावांतर भुगतान योजना में प्याज बेचने आए किसानों को मंडी में प्रवेश के लिए 12 घंटे इंतजार करना पड़ा। ऐसा सरकार के लिए उस निर्णय के तहत हुआ जिसमें प्याज की ट्रालियां सुबह 6 से शाम 6 बजे तक मंडी में प्रवेश पर पाबंदी लगाई है। इसका नतीजा यह हुआ कि पहले दिन मंडी के पिछले गेट विक्रमादित्य से मंडी के आगर रोड वाले मुख्य गेट तक डेढ़ किलाेमीटर तक 100 ट्रैक्टर्स की कतार लग गई। इंदौर संभाग सहित 51 मंडियों में खरीदी जाएगी प्याज, तारीख तय- प्रदेश में किसानों से प्याज खरीदी के लिये 34 जिलों की 51 मंडी निर्धारित की गई हैं। इन मंडियों में किसानों से भावांतर भुगतान योजना में 30 जून और 1 अगस्त से 31 अगस्त तक प्याज की खरीदी होगी। इंदौर संभाग में इंदौर, बदनावर, राजगढ़, खंडवा में खरीदी होगी।

खबरें और भी हैं...