पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भौंरासा के टोल बूथ पर कर्मचारियों ने कार सवार का सिर फोड़ा, तीन पर केस

भौंरासा के टोल बूथ पर कर्मचारियों ने कार सवार का सिर फोड़ा, तीन पर केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवास | इंदौर-भोपाल रोड पर भौंरासा टाेल पर कर्मचारियों द्वारा पत्थर मारकर कार सवार एक युवक का सिर फोड़ दिया गया। घटना गुरुवार देर शाम हुई। पुलिस के अनुसार वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान की जाएगी। सोनकच्छ के पास कुमाडली गांव के बनेसिंह सैंधव अपने तीन दोस्तों के साथ देवास तरफ आ रहे थे। शाम 6 बजे के बीच भौंरासा टोल बूथ पर उनका कर्मचारियों से विवाद हुआ। इस पर बनेसिंह कार के नीचे उतर आए और कहा कि लोकल के हैं तो पैसे क्यों ले रहे हो। इस पर टोल कर्मचारी से बहस हुई, इसी बीच एक टोलकर्मी ने बनेसिंह पर पत्थर फेंका जो सिर में लगा।

खबरें और भी हैं...