पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब ईको फ्रेंडली इलेक्ट्रिक गाड़ियों में लगेंगी हरी नंबर प्लेट

अब ईको फ्रेंडली इलेक्ट्रिक गाड़ियों में लगेंगी हरी नंबर प्लेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देश में जल्द ही ईको फ्रेंडली इलेक्ट्रिक गाड़ियों को उनकी नंबर प्लेट से पहचाना जा सकेगा। इन गाड़ियों की नंबर प्लेट का रंग हरा होगा, अगर यह कमर्शियल वाहन के रूप में चलेंगी तो हरे रंग की नंबर प्लेट पर पीले रंग से नंबर लिखे जाएंगे और निजी उपयोग में चलने पर सफेद रंग से नंबर लिखे जाएंगे।

आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इसके लिए ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी करते हुए दावे-आपत्तियां बुलाए हैं। इनका निराकरण करने के बाद चार माह में फाइनल नोटिफिकेशन जारी करते हुए इसे देश में लागू कर दिया जाएगा। देश में तेजी से ईको फ्रेंडली इलेक्ट्रिक गाड़ियां बढ़ती जा रही हैं। लोग छोटे निजी वाहनों से लेकर लग्जरी इलेक्ट्रिक कारें ले रहे हैं। लोडिंग और कमर्शियल यात्री वाहनों में भी तेजी से इनका चलन बढ़ता जा रहा है। ग्लोबल मार्केट देखें तो कई देशों में सामान्य ईंधन वाहनों से कहीं ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन चल रहे हैं। इन्हीं बातों को देखते हुए भारत में अब इलेक्ट्रिक वाहनों की एक अलग कैटेगरी तय की जा रही है।

खबरें और भी हैं...