इंदौर | छत्रपति नगर कॉलोनी में किन्नर बनकर वसूली कर रहे 6 बदमाशों में से तीन को रहवासियों ने पकड़कर मल्हारगंज पुलिस को सौंपा है। तीन फरार हो गए। ये लोग टवेरा गाड़ी से आए थे। शराब के नशे में घर-घर जाकर वसूली कर रहे थे। कई महिलाओं से बदतमीजी भी की। इन्होंने करीब आधा दर्जन घरों से वसूली भी की। घटना शनिवार दोपहर 1.30 से 1.45 बजे के बीच की है। आरोपी गौतमपुरा के हैं, इनके नाम रमेश नाथ, सोनू नाथ, राजेश राठौर हैं। टवेरा गाड़ी सिद्धू पिता ओंकार जी निवासी नौलखा के नाम से रजिस्टर्ड है।