शादी का झांसा देकर ले गया ओंकारेश्वर, किया दुष्कर्म
इंदौर | शादी का झांसा देकर एक युवक युवती को ओंकारेश्वर ले गया। उसके साथ गलत काम किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ ज्यादती सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 78 की है। पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय युवती वापस लौटी तो उसने बताया कि राहुल बारिया तीन-चार महीने से उसे शादी का झांसा दे रहा था। 15 मई को वह उसे शादी करने का बोलकर ओंकारेश्वर ले गया था। वहां दोनों एक होटल में रुके। जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया।