पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हैदराबाद में 50 हजार रुपए में बनवाया था फर्जी पासपोर्ट

हैदराबाद में 50 हजार रुपए में बनवाया था फर्जी पासपोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका से इंदौर आए आमिर खेरानी के मामले में क्राइम ब्रांच को हैदराबाद में अहम सुराग मिले हैं। टीम हैदराबाद पुलिस के साथ वहां फर्जी ढंग से पासपोर्ट बनाने वाले एजेंट को तलाश रही है। बताते हैं 50 हजार रुपए में आरोपी आमिर अली का पासपोर्ट वहां के एक एजेंट ने राजेश अग्रवाल के नाम पर बनवाया था। एएसपी क्राइम ब्रांच अमरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आमिर का 26 मई तक का पुलिस रिमांड और मिला है। पूछताछ में उसने बताया कि हैदराबाद में उसने चिराग अली मार्ग स्थित एक ट्रैवल एजेंट के यहां आने-जाने वाले व्यक्ति से फर्जी पासपोर्ट तैयार करवाया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...