पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लवकुश आवास विहार शबरी नगर के बकायादारों को राहत

लवकुश आवास विहार-शबरी नगर के बकायादारों को राहत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लवकुश आवास विहार और शबरी नगर सुखलिया के बकायादार रहवासियों को अक्टूबर तक की छूट मिल गई है। हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन कृष्ण मुरारी मोघे के निर्देश पर बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मोघे ने बताया कि 30 अक्टूबर तक रहवासी बकाया जमा करा सकेंगे। हाउसिंग बोर्ड ने रहवासियों को नोटिस देकर 31 मार्च तक बकाया राशि जमा करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद बोर्ड पुलिस कर्मियों को लेकर वसूली करने पहुंच रहा था। कई लोगों के फ्लैट सील कर दिए गए थे। इसके खिलाफ रहवासी संघ के अध्यक्ष चंदू कुंजीर के नेतृत्व में कड़ा विरोध हुआ और रहवासी बोर्ड चेयरमैन मोघे से मिले। उन्हें बताया गया था कि अधिकांश रहवासियों ने बकाया जमा कर दिया है। केवल गरीब रहवासी बकाया जमा नहीं कर पाए हैं। इन्हें पुलिस बल का भय दिखा कर वसूली और मकान खाली कराए जा रहे थे, जबकि उस समय परीक्षा का दौर चल रहा था। बोर्ड चेयरमैन ने बकायादारों की परेशानी को देखते हुए कहा था लोगों से जबरन आवास खाली नहीं कराएं।

खबरें और भी हैं...