देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के उन 15 टीचिंग विभागों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) से अलग हैं। इन नॉन सीईटी विभागों में एडमिशन के लिए डिपार्टमेंटल टेस्ट होंगे। 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इसके बाद हर विभाग अपनी प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। इन विभागों में कुल 46 कोर्स हैं। इनमें 1896 सीटें हैं। जिन विभागों में प्रवेश नॉन सीईटी प्रक्रिया में होंगे, उनमें कम्प्यूटर साइंस, सोशल साइंसेस, स्कूल अॉफ इलेक्ट्रॉनिक्स, स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन, योगा, मैथेमेटिक्स, केमिकल साइंसेस, फिजिक्स, स्कूल अ़ॉफ इकोनॉमिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, फ्यूचर स्टडीज, लाइफ साइंस, लाइब्रेरी एंड इंफर्मेशन साइंस, लैंग्वेज, स्टेटिस्टिक्स, आईईटी, फॉर्मेसी, लाइफ लर्निंग जैसे अहम विभाग शामिल हैं।