पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंदौर लिंगमपल्ली हमसफर एक्सप्रेस का रिजर्वेशन शुरू

इंदौर-लिंगमपल्ली हमसफर एक्सप्रेस का रिजर्वेशन शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर-लिंगमपल्ली हमसफर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन पहली बार 26 मई को रवाना होगी। इसका रिजर्वेशन शनिवार से शुरू हो गया है। रेलवे बोर्ड के आदेश के मुताबिक अब इस ट्रेन में भी पैंट्री कार लगाई जाएगी। इंदौर से दक्षिण भारत को जोड़ने वाली यह ट्रेन इंदौर से प्रति शनिवार सुबह 7 बजे रवाना होगी और रविवार दोपहर 1.45 बजे लिंगमपल्ली (हैदराबाद) पहुंचेगी। वापसी में यही ट्रेन रविवार रात 9.20 बजे लिंगमपल्ली से रवाना होगी और सोमवार रात 1.30 बजे इंदौर आएगी। 19 कोच की इस ट्रेन में 16 कोच थर्ड एसी, दो कोच पॉवर वैन और एक पैंट्री कार है। इंदौर से लिंगमपल्ली तक का किराया 1734 रुपए है। इंदौर से लिंगमपल्ली पहुंचने में 30 घंटे 45 मिनट लगेंगे। वापसी में 28 घंटे 15 मिनट लेगी।

खबरें और भी हैं...