पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर में तीन नए बस स्टैंड बनेंगे, तीन होंगे आधुनिक

शहर में तीन नए बस स्टैंड बनेंगे, तीन होंगे आधुनिक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में 100 करोड़ की लागत से नगर निगम वल्लभ नगर, बाणगंगा एवं नायता मुंडला में आधुनिक बस स्टैंड बनाएगा, वहीं सरवटे, गंगवाल और तीन इमली बस स्टैंड काे भी मॉडर्न सुविधा से युक्त बनाया जाएगा। निगम इसे पीपीपी मॉडल पर तैयार करेगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर निगम सीमा क्षेत्र में अभी 1500 से ज्यादा यात्री बसों का आना-जाना होता है। अभी 50 बसों की बढ़ोतरी होना है।

अभी बसों का संचालन गंगवाल, सरवटे और तीन इमली बस स्टैंड से हो रहा है। शहर में पटेल ब्रिज, नौलखा काॅम्प्लेक्स, रेलवे स्टेशन, राज मोहल्ला भगत सिंह प्रतिमा, ढक्कनवाला कुआं जैसे भारी ट्रैफिक वाले क्षेत्रों में भी सड़कों पर ही बसें लगाकर संचालन किया जा रहा है।

15 जगह पर बनेंगे पिक एंड ड्राॅप पाॅइंट

किसी भी यात्री को बस स्टैंड तक न जाना पड़े, इसके लिए शहर के 15 स्थानों पर पिक एंड ड्राॅप पाॅइंट भी बनाए जाएंगे। यह पाॅइंट रेडिसन चौराहा, खजराना, बंगाली, पीपल्याहाना, आईटी पार्क, खंडवा रोड, राजीव गांधी चौराहा, राजेंद्र नगर, सिलीकॉन सिटी, गोपुर चौराहा, चंदन नगर, बापट चौराहा, सुखलिया चौराहा, लव-कुश चौराहा, एयरपोर्ट और सुपर कॉरिडोर जंक्शन पर बनाए जाएंगे। प्रोजेक्ट को लेकर महापौर मालिनी गौड़ ने सचिवालय पर निगम आयुक्त आशीष सिंह, अपर आयुक्त संदीप सोनी एवं प्लानिंग एडवाइजर विजय मराठे से चर्चा की। महापौर ने अफसरों से कहा कि 15 दिन में पीपीपी माॅडल पर प्रोजेक्ट पेश करें।

खबरें और भी हैं...