पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चार मंजिला मकान में गैस टंकी में आग लगी, जलती टंकी लेकर नीचे उतर आया एसआई

चार मंजिला मकान में गैस टंकी में आग लगी, जलती टंकी लेकर नीचे उतर आया एसआई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के कोयला बाखल में चार मंजिला भवन में रहने वाले मुकेश पुरी के मकान में चौथी मंजिल पर परिवार की महिलाएं शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे किचन में खाना बना रही थीं, तभी अचानक गैस नली में हुए लीकेज से नली ने आग पकड़ी और जलते हुए रेग्यूलेटर तक पहुंच गई। यह देख महिलाएं परिवार के सदस्यों को घर से भागने का बोलते हुए नीचे दौड़ीं। करीब 3 से 4 मिनट में पूरा परिवार घर से बाहर निकल आया। वहीं आस पड़ोस के लोगों ने ऊपर से ही खिड़की, छत और गैलरी से किचन की आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। सभी को डर था कि गैस टंकी फट ना जाए। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम, डायल-100 और फायर ब्रिगेड को दी। बंबई बाजार क्षेत्र में रमजान के इंतजाम में लगे पंढरीनाथ थाने के एसआई प्रवीण कुमार ठाकरे तत्काल मौके पर पहुंचे।

एसआई ठाकरे ने देखा की गली संकरी होने से फायर ब्रिगेड की गाड़ी तो अंदर नहीं जा सकती। इसलिए उन्होंने खुद जांबाजी दिखाई और एक जवान के साथ ऊपर पहुंचे। पड़ोसियों से भीगा हुआ बोरा मांगा और उसे रेग्युलेटर पर लपेटकर जलती हुई टंकी हाथ में लेकर नीचे उतर आए।

आंतरिक तापमान 200 डिग्री होने पर फटता है सिलेंडर

ठाकरे ने बताया कि हमें ट्रेनिंग में सिखाया गया था कि गैस टंकी में जब भी आग लगती है तो तब तक नहीं फटती जब तक उसका आंतरिक तापमान 200 डिग्री सेंटीग्रेड तक ना पहुंच जाए। इसी बात का ध्यान रखते हुए वह जलती टंकी उठाकर नीचे ले आए। आग से किचन का करीब 70 फीसदी सामान जल गया था। वहीं जिस बिल्डिंग में आग लगी थी उसमें तीन परिवार के 30 लोग थे जिसमें सबसे ज्यादा बच्चे और महिलाएं थी।

खबरें और भी हैं...