इंदौर | शनिवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही के दौरान भारी एयर कंजेशन की स्थिति बन गई। इसके चलते वहां आने-जाने वाली सैकड़ों उड़ानें प्रभावित हुईं। इसका असर इंदौर से जुड़े हवाई यातायात पर भी पड़ा, जिस कारण इंदौर से मुंबई के बीच की छह से ज्यादा उड़ानें आधे से तीन घंटे तक देरी से आईं और गईं। सबसे ज्यादा लेट एयर इंडिया की मुंबई से सुबह 8.40 बजे आने वाली उड़ान हुई। यह उड़ान सवा तीन घंटे देरी से इंदौर आकर दिल्ली गई। एयर कंजेशन की घोषणा के बाद कुछ एयर लाइंस ने यात्रियों को मैसेज के माध्यम से उड़ानें लेट होने की जानकारी भी दी।