इंदौर | मप्र हाई कोर्ट, जिला व अधीनस्थ अदालतों में शनिवार से एक माह का ग्रीष्मावकाश शुरू हो गया। इस दौरान हाई कोर्ट में सप्ताह में सोमवार व गुरुवार को अर्जेंट प्रकरणों की सुनवाई अवकाशकालीन खंडपीठ करेगी। अधीनस्थ न्यायालयों में केवल फौजदारी (क्रिमनल) प्रकरणों की सुनवाई रोज कार्य दिवसों में होगी। सिविल केस नहीं सुने जाएंगे। अदालतें 18 जून से फिर खुलेंगी।