गुर्जर प्रतिभाओं के सम्मान में युवाओं ने अपने अनुभव बांटे
इंदौर| रेवा गुर्जर कल्याण समिति के तत्वावधान में वार्षिक मिलन समारोह व गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन न्याय नगर स्थित प्रस्तावित मांगलिक भवन पर किया गया। समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल ने बताया गुर्जर प्रतिभा सम्मान से सम्मानित युवाओं ने अपने अनुभव बांटे। साथ ही शैक्षणिक मार्गदर्शन और शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग का प्रस्ताव रखा। इसमें मुख्य अतिथि बोंदरसिंह मंडलोई ने कहा- समाज की एकजुटता और आपसी सहयोग से समाज की प्रगति होती है। इस मौके पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।