इंदौर| भारतीय सिंधु सभा मप्र कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इसमें कमल मटाई काे दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय समिति का सदस्य मनोनीत होने पर प्रदेश अध्यक्ष शिवा कोटवानी, प्रदेश महासचिव गुलाब ठाकुर, राष्ट्रीय महासचिव भगवानदास सबनानी ने सम्मानित किया। इस मौके पर समाजसेवी चंद्रकुमार माखीजा, रवि भाटिया, प्रदेश महिला अध्यक्ष कविता इसरानी, वर्षा मूलचंदानी आदि मौजूद थे।