इंदौर | अग्रवाल समाज सोशल ग्रुप द्वारा 15 जुलाई को अखिल भारतीय उच्च शिक्षित युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पहला निमंत्रण खजराना गणेश को समर्पित किया गया। इस अवसर पर परिचय सम्मेलन के प्रविष्टि पत्र का लोकार्पण भी संस्था के सदस्यों ने किया। परिचय सम्मेलन में डॉक्टर, इंजीनियर, एमबीए सहित अन्य उच्च शिक्षित प्रत्याशी शामिल होंगे।