इंदौर| कर्नाटक में 55 घंटे में ही भाजपा की सरकार गिर जाने और जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने का रास्ता साफ होने पर कांग्रेस ने राजबाड़ा पर मिठाईं बांटी और इसे लोकतंत्र की जीत बताया।इस मौके पर रघु परमार, अनिल शुक्ला, जौहर मानपुरवाला, गिरधर नागर, अनूप शुक्ला, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी आदि मौजूद थे। उधर, युवक कांग्रेस ने दीपक जोशी पिंटू और अमन बजाज के नेतृत्व में छावनी चौराहे पर मिठाइयां बांटी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विजय मार्च निकाला। इस मौके पर शैलू सैन व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।