फेडरेशन अॉफ जैन एजुकेशन इंस्टिट्यूट मध्यप्रदेश द्वारा संचालित स्कूल-कॉलेजों के अल्पसंख्यक लाभों, अधिकारों व कानूनों पर एक सेमिनार शनिवार को एबी रोड स्थित निजी स्कूल में किया गया। इसमें 12 जिलों के 100 संस्थानों के ट्रस्टियों व प्रिंसिपल ने भाग लिया। सेमिनार में अहमदाबाद से आए मुख्य प्रशिक्षक निरंजन जुवा जैन ने सरकार की अल्पसंख्यक शैक्षणिक कल्याण योजनाओं, उनके हक के लिए कानूनी अधिकारों का विवरण किया। साथ ही स्लाइड के माध्यम से लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अचल चौधरी ने शैक्षणिक योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने का आव्हान किया। भारतीय जैन संघटना के उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जैन, फेडरेशन के प्रदेश महासचिव राजेंद्र महाजन ने भी संबोधित किया।