पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रिया योग है आत्मबोध, मोक्ष का वैज्ञानिक व तर्कसंगत मार्ग

क्रिया योग है आत्मबोध, मोक्ष का वैज्ञानिक व तर्कसंगत मार्ग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज मार्केट के कई तरह के योग चल रहे हैं। योगिराज श्यामाचरण लाहिडी ने क्रियायोग को पुनः स्थापित किया था और यह आत्मबोध और मोक्ष का वैज्ञानिक व तर्कसंगत मार्ग है। क्रियायोग की विशेषता है कि साधारण व्यक्ति भी अपने गृहस्थ जीवन में इसकी साधना कर सकता है।

यह बात मिशन की संस्थापक कार्यकारी अध्यक्ष जयती कपूर ने शनिवार को योगीराज श्यामाचरण मिशन द्वारा संतोष सभागार में क्रियायोग विषय पर आयोजित व्याख्यान में कही। उन्होंने बताया क्रियायोग का वर्णन पतंजलि योगशास्त्र में मिलता है एवं यह वही राजयोग है, जिसका उल्लेख श्रीकृष्ण ने गीता में किया है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ योगाचार्य डाॅ. अशोक कुमार चटर्जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। मुख्य अतिथि शंकर लालवानी तथा विशेष अतिथि कैलाश शर्मा ने भी व्याख्यान को उपयोगी बताया।

खबरें और भी हैं...