प्याज पर मंडी शुल्क 1 प्रतिशत
इंदौर|राज्य सरकार ने 9 अप्रैल 2018 को नोटिफिकेशन जारी कर प्याज पर मंडी शुल्क 1 प्रतिशत करने का निर्णय लिया था। व्यापारियों को प्याज पर 1 प्रतिशत मंडी शुल्क देना होगा। हरी सब्जियों पर मंडी शुल्क 2 प्रतिशत देय होगा। प्याज की आवक 175 से 200 ट्रक रही। लदान नहीं होने से मंडी में आवक-जावक में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लहसुन में नरमी रही। प्याज बेस्ट क्वालिटी 550 से 600 एवरेज 350 से 400 गोल्डी 200 से 300 रुपए। लहसुन ऊंटी 1700 से 2000 सुपर बोल्ड 1600 से 1900 एवरेज 1300 से 1500 बारीक 300 से 500 रुपए (क्विंटल)। आलू चिप्स 700 से 725 एवरेज 650 ज्योति-लॉकर 550 एवरेज 450 से 500 गुल्ला 250 रुपए (40 किलो)।