श्री माहेश्वरी समाज इंदौर जिला तीन दिनी महेश नवमी उत्सव 19 जून से मनाएगा। इस दौरान प्रभातफेरी निकलेगी, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। समाजजनों द्वारा मानवसेवा, गोसेवा की जाएगी। उत्सव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया।
समाज के जिलाध्यक्ष कल्याणमल मंत्री एवं सचिव बसंत खटोड़ ने बताया 19 जून को शाम 6 बजे उद्घाटन समारोह होगा। इस दौरान सांस्कृतिक संध्या भी होगी। मुख्य अतिथि सुरेश राठी, राजेश मालपानी, दिलीप तोतला होंगे। 20 जून को सुबह विद्याधाम में महाआरती की जाएगी। इसके बाद मानव सेवा के कार्य किए जाएंगे और गोसेवा की जाएगी। महोत्सव के तीसरे दिन माहेश्वरी बंधुओं द्वारा गोराकुंड चौराहा स्थित जानकीनाथ मंदिर से 6.30 बजे से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसी दिन शाम को धार रोड स्थित रामकृष्ण बाग में समाज के पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान गिरधारीलाल सारड़ा (पूर्व अध्यक्ष माहेश्वरी समाज), राधेश्याम मानधन्या (पूर्व उपाध्यक्ष माहेश्वरी समाज) का सम्मान किया जाएगा। स्नेहभोज के पश्चात तीन दिनी उत्सव का समापन होगा।