पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुझे आश्चर्य नहीं है यह बताते हुए कि इंदौर फिर नं.1 चुना गया है: मंत्री

मुझे आश्चर्य नहीं है यह बताते हुए कि इंदौर फिर नं.1 चुना गया है: मंत्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमारा इंदौर एक बार फिर देश का सबसे साफ-सुथरा शहर बनकर उभरा है। इंदौर ने लगातार दूसरे साल यह रुतबा हासिल किया है। आवास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार शाम स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के नतीजे घोषित किए।

उन्होंने कहा- मुझे आश्चर्य नहीं है यह बताते हुए कि इंदौर फिर नं.1 चुना गया है। सर्वेे में भोपाल दूसरे और चंडीगढ़ तीसरे नंबर पर है। स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 में झारखंड सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य चुना गया। इसके बाद महाराष्ट्र तथा छत्तीसगढ़ का स्थान रहा। सर्वेे का मकसद शहरों में स्वच्छता के स्तर का आकलन करना है। पुरी ने कहा कि सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले शहरों के नाम पुरस्कार वितरण के दिन घोषित किए जाएंगे। स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 के तहत देश के सभी 4203 शहरों में सफाई की स्थिति का आकलन किया गया। सर्वेक्षण 4 जनवरी से शुरू किया गया था। पिछले साल इसमें 434 बड़े शहरों को शामिल किया गया था। 2016 में 73 शहर थे। 2014 से स्वच्छ भारत अभियान के तहत शुरू किया गया यह तीसरा सर्वेक्षण है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों में ग्रेटर मुंबई देश की सबसे साफ-सुथरी राजधानी बनकर उभरी है।

10 लाख से ज्यादा वाले शहरों की स्थिति

सबसे साफ-सुथरा शहर- विजयवाड़ा

फास्टेस्ट मूवर बिग सिटी- गाजियाबाद

बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक- कोटा

बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज- नागपुर

बेस्ट सिटी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट- नवी मुंबई

3-10 लाख की आबादी वाले शहर

सबसे साफ-सुथरा शहर- मैसूर

फास्टेस्ट मूवर मीडियम सिटी- भिवंडी

बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक- परभणी, महाराष्ट्र

बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज- अलीगढ़

बेस्ट सिटी इन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट- मेंगलोर

खबरें और भी हैं...