पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम का ट़्वीट जो ठान लेते हैं, उसे पाने में कसर नहीं छोड़ते इंदौर के लोग

सीएम का ट़्वीट- जो ठान लेते हैं, उसे पाने में कसर नहीं छोड़ते इंदौर के लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह बुधवार को भोपाल आए तो एक कार्यक्रम में विधायक सुदर्शन गुप्ता ने कमल के फूल की प्रतिकृति उन्हें भेंट की। अध्यक्ष ने तुरंत यह फूल महापौर मालिनी गौड़ को थमाते हुए कहा कि इंदौर को सफाई में नंबर वन बनाने के लिए इसकी हकदार आप हैं।

सबके सहयोग का है ये परिणाम : महाजन

नि:संदेह ऊंचाई पर पहुंचना कठिन काम है, लेकिन इस ऊंचाई पर बने रहना उससे भी बड़ी चुनौती थी। इंदौर ने यह कर दिखाया है। इस सफलता में इंदौर की संस्कृति, सबका सहयोग और सहभागिता है। यहां के जागरूक नागरिकों ने जिस तरह से सहयोग किया है, जिससे देश में अलग पहचान बनी है। इंदौर के लोग इस शहर को अपना मानकर ही काम करते है। सभी को बधाई देती हूं। - सुमित्रा महाजन, लोकसभा स्पीकर

शहर से मेरा वादा- इंदौर नंबर 1 ही रहेगा : गौड़

सभी शहरवासियों को बधाई। आमजन, विभिन्न संस्थाओं, मीडिया, जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी, कर्मचारियों, एनजीओ, सफाई कार्य में सहयोग देने वाली संस्थाओं व संगठनों के कारण इंदौर दोबारा नंबर-1 बना है। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन और मुख्यमंत्री के सपनों के शहर को दोबारा से नंबर-1 बनाने का हमारा प्रयास सफल रहा। हम इसे आगे भी इसी तरह का बनाकर रखेंगे। - मालिनी गौड़, महापौर

नागरिकों की मेहनत का है ये परिणाम : सिंह

इंदौर के नागरिक शहर के लिए सब कुछ दे देते हंै। निगम के 14 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के कारण ही यह हो पाया है। इस शहर में वह जिजीविषा है। उसी कारण इंदौर दोबारा नंबर-1 बना है। - मनीष सिंह, कलेक्टर उज्जैन और पूर्व निगमायुक्त इंदौर

नागरिकों के साथ यह थी टीम स्वच्छ इंदौर : मेयर मालिनी गौड़, पूर्व निगमायुक्त मनीष सिंह की इस सबमें खास भूमिका थी तो अपर आयुक्त रोहन सक्सेना, देवेंद्रसिंह, डॉ. अखिलेश उपाध्याय, डॉ. नटवर शारडा, कंसलटेंट असद वारसी, एनजीओ के श्रीगोपाल जगताप, 19 जोन के जेडओ, सीएसआई, दरोगा और 7 हजार से ज्यादा कर्मचारियों का अहम योगदान रहा।

स्वच्छता में शहर की बादशाहत बरकरार रखी आपने : िशवराज

खबरें और भी हैं...