आगे क्या : अब थ्री-आर रूल्स के पालन की बनेगी रणनीति
इंदौर | शहर के दोबारा नंबर-1 बनने के बाद अब नगर निगम स्वच्छ भारत मिशन और एशिया पेसिफिक कॉन्फ्रेंस में 3-आर (रिड्यूस, रियूज और रिसाइकल) तय किए गए इंदौर संकल्प-2018 को पालन करने पर काम करेगा। महापौर मालिनी गौड़ ने बताया लोकमान्य नगर से जो शुरुआत कचरे को रिड्यूज करने की गई है, उसे अब पहले हर विधानसभा क्षेत्र के एक-एक वार्ड में लागू करेंगे। बाद में दूसरे क्षेत्रों मेें भी इसे बढ़ाया जाएगा। इसी के साथ कचरे के निपटान के कुछ आधुनिक तरीकों पर काम करेंगे। साथ ही अन्य शहरों को प्रशिक्षण मिले, इसके लिए भी एक संस्थान खोला जाएगा।