पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हुंडी कारोबारी दरक के यहां 100 करोड़ की फर्जी लोन एंट्री मिली

हुंडी कारोबारी दरक के यहां 100 करोड़ की फर्जी लोन एंट्री मिली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | इंदौर. आयकर विभाग ने बुधवार को भोपाल के बिल्डर ग्रुप असनानी और उनके सहयोगी कारोबारियों के छह राज्यों में फैले 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे। इसी सिलसिले में विभाग की एक टीम सुबह-सुबह इंदौर के भोज नगर स्थित हुंडी कारोबारी शरद दरक के घर पर पहुंची। दिनभर चली जांच में आयकर विभाग के सामने चौंकाने वाली बात सामने आई कि दरक के यहां परिजनों व अन्य कई नामों से ढेरों डमी कंपनियां हैं। इन कंपनियों के माध्यम से दरक ने 100 करोड़ से ज्यादा के फर्जी लोन बांट दिए। शेष | पेज 9 पर







विभाग को आशंका है कि यह सौ करोड़ की राशि ब्लैक मनी थी, जिसे दरक ने फर्जी लोन एंट्री के जरिये व्हाइट कराया है। विभाग अब इसकी जांच कर रहा है।







यह भी सामने आ रहा है कि नोटबंदी के दौरान दरक ने कई लोगों की ब्लैक मनी को व्हाइट में बदलने के लिए भी इन फर्जी कंपनियों का उपयोग किया और इसमें राशि डालकर फिर बाद में निकालकर कमीशन काटकर लोगों को लौटा दिए। देर रात तक दरक के यहां जांच जारी थी।

खबरें और भी हैं...