इंदौरी|ग्राम पंचायत चचेड़ी में यात्री प्रतीक्षालय बनकर तो तैयार हैं। किंतु वर्तमान में इस मार्ग से एक भी बस नहीं चल रही है। जिससे यहां के लोगों को यात्री प्रतीक्षालय का लाभ नहीं मिल रहा है। चचेड़ी से झलमला तक का मार्ग बहुत खराब है। इसलिए बस संचालकों ने यहां से अपना रुट बंद कर दिया है। पांच साल पहले इस मार्ग से बसें जाती थी। उसे देखते हुए चचेड़ी में यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया है। किंतु अब बस चलना ही बंद हो गया है। पंचायत सचिव देवानंद बंजारे ने बताया कि पूर्व सरपंच युवराज देवांगन के कार्यकाल में बने इस प्रतीक्षालय को 7 साल हो गया है। यदि लोग प्रतीक्षालय का निजी उपयोग कर रहे हैं, तो मैं देखवाता हूं।