पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 25 मकानों के ऊपर से गुजरी हाईवोल्टेज लाइन, खतरा

25 मकानों के ऊपर से गुजरी हाईवोल्टेज लाइन, खतरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | इंदौरी (गुढ़ा)

ग्रामीण क्षेत्र ग्राम पंचायत कोयलारी के 25 घरों से हाइवोल्टेज लाइन घर के ऊपर से होकर गुजरी है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। कमजोर हो चुका यह तार कई बार टूटकर जमीन पर गिर चुके हैं। कोयलारी के भरत साहू ने बताया की पूर्व में 9 गायों की मौत करंट के चपेट में आने से हो गई थी। कुछ लोग भी करंट की चपेट में भी आ चुके हैं।

शिकायत की सुनवाई नहीं

लाइन के केबलीकरण के लिए लोगों ने बिजली कंपनी में कई बार शिकायत भी की, लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। घर की छत पर बिजली के हाइटेंशन लाइन से बचने के लिए लोग स्वयं ही उपाय कर रहे हैं। लाइन को हटाने के लिए पिपरिया सबस्टेशन में कई बार बिजली कंपनी के खराब हो चुके तारों को हटाने ज्ञापन दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

खबरें और भी हैं...