पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंधी तूफान में गिरा बिजली पोल, एक माह भी नहीं लगाया

आंधी-तूफान में गिरा बिजली पोल, एक माह भी नहीं लगाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कवर्धा ब्लाॅक के ग्राम पंडरिया में 18 अप्रैल को आए आंधी तूफान में पीपल का डंगाल बिजली तार पर गिर गया था, जिससे बिजली तार टूट गया और पोल भी धराशाई हो गया।

घटना की सूचना तुरंत बिजली कंपनी को दी गई। लेकिन कंपनी की सुस्ती के चलते रामपारा के ग्रामीण एक माह से अंधेरे में रहने मजबूर हैं।

परेशान ग्रामीणों में रामानुज निर्मलकर, लालजी चंद्रवंशी, बैजू चंद्रवंशी आदि लोगों ने बताया कि उस दिन गांव में आंधी तूफान के साथ बारिश भी हुई थी। उस समय पीपल की एक बड़ी डगाल बिजली तार पर गिर गया। तार के जोरदार खींचने और झटके से एक बिजली पोल भी उखड़ गया। बिजली भी चली गई। जो एक माह बाद भी आज तक नहीं आई है। गांव के लोगों का कहना है कि बिजली आॅफिस में बार-बार शिकायत के बाद भी राहत नहीं मिली है।

इंदौरी.बिजली पोल गिरने से समस्या।

नहीं आ रहा ठेकेदार

लघान पंडरिया में जो पोल गिरा है, वहां ठेकेदार नहीं आ पाने के कारण सुधारा नहीं जा सका है। एक दो दिन में मैं सुधरवाता हूं। आशीष सोनी, जेई, पिपरिया

खबरें और भी हैं...