इंदौरी|महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पंचायत मरका शुरू हुए विकास कार्यों में ग्रामीणों को बड़ी संख्या रोजगार मिल रहा है। मरका के निर्विरोध सरपंच प्रवीण वैष्णव ने बताया कि शांतिनगर में नया तालाब निर्माण के लिए 9 लाख और सब स्टेशन के पीछे नया तलाब के लिए 9 लाख रुपए की स्वीकृति शासन ने दी है। इसके साथ ही अन्य कार्यो में यहां 500 जाब कार्ड अर्थात 1000 लोगों को लगातार डेढ़ महीने तक रोजगार मिल रहा है। श्री वैष्णव ने बताया कि बैंक खाते के माध्यम से मजदूरो को प्रति सप्ताह मजदूरी भुगतान किया जाता है।