करनाल | जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी व नगराधीश एसआर बाजवा ने बताया कि इन्द्री खंड के गांव भादसों के ग्राम सचिवालय में 22 मई को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर डीसी डॉ. आदित्य दहिया की अध्यक्षता में रात्रि ठहराव खुला दरबार आयोजित किया जाएगा। इस दरबार में जिला के सभी अधिकारी शामिल होंगे और डीसी द्वारा लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी, जिनका अधिकारियों के सहयोग से मौके पर निराकरण किया जाएगा।