इंगोरिया में बैंक कर्ज की समय पर अदायगी करने वालाें का सम्मान
इंगोरिया | नर्मदा-झाबुआ ग्रामीण बैंक ने अनूठी पहल करते हुए मंगलवार को बैंक कर्ज की समय पर अदायगी करने वाले ग्राहकों का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। बैंक अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया बैंक ऋण की समय पर अदायगी पर ग्राहकों का सम्मान करने से लोगों में जागरुकता आएगी। समारोह में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पांच ऐसे ऋणियों का सम्मान किया जिन्होंने तय समयावधि में अपने लोन खाते बंद कर दिए। बैंक की ओर से 15 मई को उज्जैन सहित 14 जिलों की 406 शाखाओं में लोन अदायगी पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर बैंक शाखा प्रबंधक सरपंच राधेश्याम चौधरी, दिनेश पड़िहार, मनोहरसिंह चौहान सहित बैंक के ग्राहक मौजूद थे।
भागवत कथा आज से
इंगोरिया | उज्जैन रोड स्थित सपना गार्डन के सामने पं. पंकज अग्निहोत्री बुधवार से श्रीमदभागवत कथा सुनाएंगे। सात दिनों तक चलने वाली कथा प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक होगी। कथा के शुभारंभ बुधवार सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी जो कथास्थल पहुंचेगी। कथा का समापन 22 मई को होगा।