इस्माइलाबाद | झांसा के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा जाहनवी ने 500 में से 484 अंक प्राप्त किए। जाहनवी ने बताया कि उसने 12वीं कक्षा में मेडिकल और नॉन मेडिकल दोनों संकायों के लिए गणित और बायो को ऑप्शन में रखा था। छात्रा के पिता रविकांत कंसल ने बताया कि उनकी बेटी ने 10वीं कक्षा में भी 94 प्रतिशत अंक लेकर क्षेत्र में टॉप किया था। गांव की सरपंच मीनू मल ने भी जाहनवी को सम्मानित किया।