पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिलाओं ने मनाया वट अमावस पर्व

महिलाओं ने मनाया वट अमावस पर्व

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्माइलाबाद | जेठ मास की वट अमावस का पर्व महिलाओं ने मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाया। सुहागिन महिलाओं ने स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद बुुजुर्ग महिलाओं को बाणा देकर अपने पति की लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त किया। दंतकथा के अनुसार यह व्रत सावित्री और सत्यवान से जुड़ा हुआ है। पंडित मधुसूदन ने बताया कि कथा के अनुसार सत्यवान की आयु समाप्त होने के बाद यमराज उसे लेने आए तो सावित्री ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन वे नहीं माने, उस समय वे वट वृक्ष के नीचे बैठी हुई थी। सावित्री ने प्रण लिया कि जब तक वह अपने पति को वापस प्राप्त नहीं कर लेती, तब तक वह जल ग्रहण नहीं करेगी। जब यमराज ने उसके पति के प्राण लौटा दिए तो सावित्री ने सूर्य देवता को जल अर्पित कर उसके बाद जल ग्रहण किया। तब से महिलाओं में इस व्रत का प्रचलन है।

खबरें और भी हैं...