सड़कों पर बढ़ने लगी गोवंश की संख्या
क्षेत्र की सड़कों व गलियों में एक बार फिर गोवंश की संख्या बढ़ने लगी है। हाइवे पर अनाज मंडी के सामने और बस स्टैंड आदि पर गोवंश के कारण वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। ग्रामीण जगदीश, रमेश, दर्शनलाल, संजीव कुमार, अनिल शर्मा और गौरव शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सड़कों पर गोवंश नजर नहीं आने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद सड़कों व गोवंश भटक रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गोवंश को गोशाला व अन्य सुरक्षित स्थानों पर भेजने का वादा किया था। लेकिन कस्बे में सड़कों पर घूम रहा गोवंश इन वादों की पोल खोल रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि रात के समय गोवंश सड़कों के बीच में बैठ जाता है। जिसके कारण गोवंश वाहन चालकों को कई बार दिखता भी नहीं है। इस कारण सड़क हादसे हो जाते हैं।
इस्माइलाबाद|सड़कों पर विचरने लगा गोवंश-सड़क पर बैठा गोवंश।
सरकार करे सहयोग : हेमराज
गो सेवा समिति के प्रधान हेमराज सिंगला ने बताया कि गोशाला में इस समय करीब 600 गाय हैं। उन्होंने कहा कि गोशाला में 500 गायों के रहने की व्यवस्था है लेकिन लोगों की समस्या को देखते हुए 100 अतिरिक्त गोवंश को रखा गया है। अगर सरकार गोशाला की मदद करे तो गोशाला का विस्तार करके और गोवंश को भी रखा जा सकता है।