इस्माइलाबाद | मनीष पपनेजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी परिषद चयन समारोह आयोजित किया गया। हेड ब्वॉय सारांश सुधा व सभी सदनों से चयनित कप्तानों ने विद्यालय के चेयरमैन जगदीश पपनेजा, प्रबंधक हरीश पपनेजा व स्कूल प्राचार्या नमिता अग्रवाल और सन्नी पपनेजा का स्वागत किया। कार्यक्रम में 11वीं कक्षा के छात्र सारांश सुधा को हेड ब्वॉय, छात्रा उमा को हेड गर्ल, नौवीं कक्षा के छात्र मनवेश को उप हेड ब्वॉय, छात्रा मीमांसा को उप हेड गर्ल चुना गया। वहीं जूनियर हेड ब्वॉय कक्षा आठवीं से कीरत और हेड गर्ल सातवीं कक्षा की ईशमीत को चुना गया। स्कूल चेयरमैन जगदीश पपनेजा व प्राचार्या नमिता अग्रवाल ने चयनित छात्रों को बैज लगाकर सम्मानित किया।