ओम सदाशिव सेवा मंडल की ओर से मां धारी देवी रुद्रप्रयाग उत्तराखंड में कल से चौथा भंडारा लगाने के लिए गुरुवार को श्रद्धालु रवाना हुए। काफिले को गुरु गोरखनाथ धाम के बाबा तेजनाथ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तरसेम पपनेजा ने कहा कि सेवा मंडल द्वारा आयोजित यह चौथा भंडारा है। मौके पर प्रहलाद भगत शर्मा, विनोद पपनेजा, विनोद गोयल, दर्शन लाल, सोनू शर्मा, अमित शर्मा, धर्मवीर आहुजा, रमेश चंद, दर्शनलाल, जोगिंद्र खुराना और संदीप धीमान मौजूद थे।
इस्माइलाबाद | प्राचीन शिव मंदिर में भंडारा लगाने के लिए काफिले को झंडी दिखा कर रवाना करते बाबा तेजनाथ।।