इस्माइलाबाद | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यातिथि स्वामी त्रिवेणी दास ने नीम, बरगद और पीपल के पौधे लगाए। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण में हो रहे बदलाव के बारे में जागरूक भी किया। उन्होंने बच्चों को पीपल, बरगद और नीम के अलग-अलग औषधीय गुणों के बारे में भी बताया। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य सुरेंद्र सिंह सिद्धू, मिडल हेडमास्टर धर्मपाल, प्राध्यापक बलबीर सिंह, लखबीर सिंह, गुलशन कुमार और मनोज कुमार मौजूद रहे।