पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इस्माइलाबाद क्षेत्र के छात्रों का बेहतर प्रदर्शन

इस्माइलाबाद क्षेत्र के छात्रों का बेहतर प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्माइलाबाद | हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा में क्षेत्र के स्कूलों के विद्यार्थियों का परिणाम अच्छा रहा। गुरुनानक विद्या भवन प्राचार्या सुखजीत कौर ने बताया कि 26 विद्यार्थियों ने आर्ट्स और कॉमर्स संकाय से परीक्षा दी थी। जिसमें से नौ ने मेरिट प्राप्त की। वहीं 14 ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

आर्ट्स में मनु ने 435 अंक के साथ स्कूल में प्रथम स्थान पाया। कॉमर्स में करीना ने 92 % अंक प्राप्त कर पहला और अंजू ने 429 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान पाया। मौके पर स्कूल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन गोबिंद्र सिंह, प्रधान अमरीक सिंह, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह व गुरप्रीत सिंह मौजूद रहे। शहीद बलवीर सिंह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा परिणाम 72% रहा। प्राचार्य अजायब सिंह ने बताया कि 9 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान बनाया। 89 विद्यार्थियों ने 60% से अधिक अंक लिए। कॉमर्स में स्कूल की छात्रा स्वीटी ने 86% अंक, साइंस में जसप्रीत सिंह ने 88.2 % अंक प्राप्त किए। वहीं आर्ट्स में सुनीता सैनी ने 77 % अंक प्राप्त किए। रावमावि प्राचार्य सुरेंद्र सिद्धू ने बताया कि स्कूल में कला संकाय में नेहा रानी ने 85 % अंक लेकर पहला, रवि ने 79 % अंक लेकर दूसरा और सपना ने 76 % अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं वाणिज्य संकाय में रीना ने 87 प्रतिशत अंक लेकर पहले, ज्योति ने 80 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे और महक ने 76 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।

खबरें और भी हैं...