पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ठसका में मेधावियों को किया सम्मानित

ठसका में मेधावियों को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्माइलाबाद | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठसका मीरांजी का बाहरवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने पर विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रामकरण ने बताया कि बाहरवीं में गुरसेवक सिंह ने 500 में से 454 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छह छात्र मेरिट लिस्ट में और 16 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास कर विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया है। सम्मान समारोह में परीक्षा परिणाम में स्कूल में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। मौके पर मदनपाल, डाक्टर विजय कुमार, अशोक कुमार, कुलदीप सिंह, तरसेम कुमार, गगनदीप कौर, सर्वजीत कौर, राधेश्याम और समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

खबरें और भी हैं...