पूर्व वित्तमंत्री हरमोहिंद्र सिंह चठ्ठा ने कहा कि प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है और प्रदेश के मुख्यमंत्री गिल्ली डंडा खेलने में लगे हैं। जबकि मुख्यमंत्री को लोगों, किसानों व कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान ढूंढ कर प्रदेश में शांति कायम रखने का प्रयास करना चाहिए। लेकिन यहां तो सब उल्टा हो रहा है। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब लोग बीजेपी की चालों को भली भांति समझ चुके हैं। बीजेपी सता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। इसका उदाहरण कर्नाटक चुनावों में देखने को मिल चुका है। लेकिन वहां पर लोकतंत्र की जीत हुई। मौके पर मोहनलाल भांवरा, हल्का युवा प्रधान कर्ण चीमा, महासचिव दिलबाग सिंह विर्क, महिंद्र थांदडा, बंटी गुम्बर, जगदीश गुल्लू, महिंद्र सिंह, हेमराज सिंगला, गुरनाम सिंह, नरेंद्र अग्रवाल, भूपेंद्र ढिल्लो, दया राम भांवरा, नरेश, नंदलाल भांवरा, रेशम सिंह, तारा सिंह, अबू भांवरा आदि मौजूद रहे।