अाम्बेडकर जयंती पर हुई प्रतियोगिता विजेताओं को किया सम्मानित
इसराना| राजकीय महाविद्यालय इसराना में डॉ भीमराव अाम्बेडकर की 127वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्यातिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील परडाना ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में मंगत ने प्रथम, सोनिया ने द्वितीय व सविता ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त इतिहास विषय में बेहतर अंक लाने पर निशा, अक्षरमाला, सुषमा व अंकित को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आजाद सरोहा, डॉ. केके शर्मा, प्रो. दलजीत, डॉ. मुकेश देशवाल, डॉ. बृजेश बराड़, प्रो. पवन कालिया, डॉ. बलिन्द्र गुलिया, राजेश मोर, संगीता रानी, सोनिया व धर्मबीर मलिक उपस्थित रहे।