पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरियाणा राजकीय प्राध्यापक संघ के राजेश मोर बने प्रधान

हरियाणा राजकीय प्राध्यापक संघ के राजेश मोर बने प्रधान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसराना | हरियाणा राजकीय कॉलेज प्राध्यापक संघ हरियाणा के चुनाव को देखते हुए इसराना की स्थानीय इकाई की बैठक आयोजित की गई। महाविद्यालय में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से प्रो. राजेश मोर को प्रधान, प्रो. दलजीत कुमार को सचिव चुना गया।

वहीं प्रदेश स्तर पर होने वाले राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के चुनाव को देखते हुए महाविद्यालय से दो डेलीगेट्स का भी चुनाव किया गया। इसमंे डॉ. केके शर्मा व डॉ. मुकेश कुमार को चुना गया। इस तरह राजकीय महाविद्यालय इसराना प्रदेश स्तरीय चुनाव में चार वोट डालने का अधिकार होगा। मतदान में हर कॉलेज से प्रधान, सचिव व डेलीगेट भाग लेंगे।

इस मौके पर पूर्व प्रधान बलिंद्र गुलिया, डॉ. बृजेश बराड़, डॉ. केके शर्मा, डॉ. मुकेश कुमार, प्रो. अंबरीश अत्री, डॉ. रीति गुप्ता, सोनिया दहिया व प्रो. पवन कालिया आिद उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...