पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टिटोली माइनर में पड़े बैग में मिली 10 साल की बच्ची की लाश

टिटोली माइनर में पड़े बैग में मिली 10 साल की बच्ची की लाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिटोली माइनर से एक 10 साल बच्ची का शव बैग में मिला। सदर थाना पुलिस के अनुसार शव काफी गली सड़ी हालत में है और एक सप्ताह तक पुराना है। फिलहाल पुलिस ने बच्ची के शव को पीजीआई में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। शव के बारे में हर्बल पार्क के मजदूर रामभगत ने टिटोली पुलिस चौकी को मामले की सूचना दी थी।

रामभगत के अनुसार माइनर में कुछ दिनों से पानी बंद है। वो रविवार दोपहर 1 बजे किसी काम से माइनर पर गया था। वहां एक बैग को कुत्ते नौच रहे थे। कुत्तों को भगाकर जब उसने बैग को देखा तो उसमें एक बच्ची का शव था। बच्ची ने लाल रंग की टी शर्ट और काले रंग की निक्कर डाली हुई थी। थाना सदर प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस मकसूद अहमद ने भी मौके का निरीक्षण किया। फिलहाल मामले में जांच आगे बढ़ाते हुए रोहतक पुलिस की दो टीम खरखौदा व इसराना क्षेत्र में गई हैं।

बच्ची का एक हाथ गायब, चार दिन पहले माइनर में बंद हो गया था पानी

टिटोली गांव के पास जिस माइनर में बच्ची का शव मिला है वो बुटाना ब्रांच की काहनौर डिस्ट्रीब्यूटरी से निकलता है। चांदी गांव के पास माइनर का हैड है। विभाग के अनुसार चार दिन पहले हैड से माइनर में पानी सप्लाई बंद की गई थी। बच्ची का शव माइनर में हैड 12 किलोमीटर दूर मिला है। पुलिस अभी इसी एंगल पर जांच कर रही है कि बच्ची के शव को माइनर में फेंका गया था या नहर में। वहीं बच्ची का दाएं हाथ की हथेली भी गायब मिली है। पुलिस इसे जानवरों द्वारा खाया मान रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...