बच्चों को नशे से दूर रखें और शिक्षित करने का प्रयास करें : दलजीत
इसराना| मांडी गांव की रविदास चौपाल में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती पर कार्यक्रम हुआ। यहां मुख्य अतिथि प्रो. दलजीत कुमार ने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को नशे से दूर रखें और उन्हें शिक्षित करने का प्रयास करें। इस मौके पर कृष्ण कलसन, राजबीर सिंह, वेद सिंह, नरेश बौद्ध, प्रो. दलजीत कुमार, कुलदीप वाल्मीकि, नरेंद्र कुमार, सतपाल, जयकुंवार व जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।