पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अविवाहित लड़की के साथ दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर करता था दुष्कर्म, गिरफ्तार

अविवाहित लड़की के साथ दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर करता था दुष्कर्म, गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना इसराना के एक गांव में घर पर सफाई का काम करने वाली लड़की के साथ गांव के ही बुजुर्ग द्वारा दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लेकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की चार माह की गर्भवती बताई जा रही है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने लड़की का मेडिकल करा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म

पुलिस को दी शिकायत में लड़की की मां ने बताया की उसकी बेटी गांव के ही एक आदमी के यहां सफाई का काम करती है। एक दिन आरोपी जगदीश ने अपने घर में उसे मिठाई में नशीला पदार्थ खिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। बाद में वह उसे ब्लेकमेल करने लगा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने लड़की को धमकी दी कि अगर वह किसी को बताएगी तो वह उसे जान से मार देगा। कुछ दिनों के बाद पीड़िता ने पूरी बात घरवालों को बताई। पीड़ित परिवार ने लड़की सहित एसपी पानीपत संगीता कालिया के सामने पेश होकर सारी कहानी बताई। पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर जगदीश पुत्र र| सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...