पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूलों में अनुपस्थित बच्चों को लगाए खसरा व रुबेला के टीके

स्कूलों में अनुपस्थित बच्चों को लगाए खसरा व रुबेला के टीके

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसराना | प्रदेश सरकार की ओर से छात्रों को स्कूलों में जाकर खसरा व रुबेला टीकाकरण अभियान के दौरान गीता भारती स्कूल इसराना व खंड इसराना के अन्य स्कूलों में प्रथम चरण में बचे हुए छात्रों को टीके लगाए गए। इसराना पीएचसी के फार्मासिस्ट राकेश कुमार ने बताया की प्रदेश सरकार व स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूलों में जाकर छात्रों को खसरा व रुबेला से बचने के लिए बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। अभियान के प्रथम चरण में इसराना पीएचसी के सात गांवों के करीब 5805 छात्रों को टीके लगाए जा चुके हैं। कुछ बच्चे जिनका टीकाकरण नहीं हो ससका था, उनकाे दोबारा स्कूल में जाकर टीका लगाया गया है। शुक्रवार को करीब 966 छात्रों को टीके लगाए गए।

खबरें और भी हैं...