पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘संतो के बताए मार्ग पर चलें’

‘संतो के बताए मार्ग पर चलें’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खालसा प्रचार गुरुद्वारा संत भवन इसराना साहिब में बैसाखी के अवसर पर विशाल समागम का आयोजन किया गया। समागम में हरियाणा के अलावा दिल्ली, पंजाब व उत्तर प्रदेश से पहुंची संगत शामिल हुई। संत बाबा राजेंद्र सिंह खालसा ने समागम में आई सगंत को बैसाखी की बधाई देते हुए संगत को गुुरुओं के बताए मार्ग पर चलकर समाज का भला करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डीसी पानीपत सुमेधा कटारिया ने गुरुद्वारा इसराना साहिब में मत्था टेका। संत बाबा राजेन्द्र सिंह ने डीसी को सिरोपा भेंट किया।

समागम का शुभारंभ बाबा फतेह सिंह एकेडमी के छात्रों द्वारा शबद कीर्तन से किया गया। कथावाचक बाबा बंता सिंह ने संगत को सिखी के इतिहास के बारे में जानकारी दी। इस दौरान रागी जत्थे जगप्रीत सिंह पटियाला वाले व भाई मनिन्द्र सिंह श्रीनगर वाले व ढाड़ी जत्थे अमर सिंह व नूर अकाली ने गुरबाणी का पाठ किया। इस मौके पर संत बाबा राजेन्द्र सिंह, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, सरदार दलविन्द्र सिंह, गुरदयाल सिंह व जितेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...