देश में बढ़ रहे हैं अपराध : चौटाला
इसराना| इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने इसराना के निहाल गार्डन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयदेव नौल्था ने की। चौटाला ने कहा कि मोदी सरकार दिशाहीन हो चुकी है। देश में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे। इस मौके पर जिला प्रधान सुरेश काला, युवा जिला प्रधान सुरेंद्र धौला, सुमित राणा, बलवान वाल्मीकि, बलराज देशवाल, सुरेश भठी, सज्जन सहरावत, विजय वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।