इसराना| हरियाणा विद्यालय बोर्ड भिवानी की ओर से घोषित 12वीं कक्षा के परिणाम में एसएस स्कूल मांडी के छात्रों ने खंड इसराना में बाजी मारी। स्कूल प्रबंधक यशपाल मलिक ने बताया कि विज्ञान संकाय के 23 छात्रों में 12 ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। रक्षिता ने 471 अंकों के साथ प्रथम, दीक्षा ने दूसरा और कीर्ति ने 459 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
स्कूल प्रिंसिपल ने सभी को बधाई देकर सम्मानित किया। वहीं, सरस्वती विद्या मंदिर बुआना लाखू के प्राचार्य राजबीर सिंह ने बताया की उनके स्कूल के आशीष ने पहला, रीना ने दूसरा और मुनीष ने तीसरा स्थान हासिल किया है। जबकि, हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड भिवानी द्वारा आयोजित 12 वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जनता स्कूल के 10 छात्रों ने मेरिट सूचि में जगह बनाई। स्कूल प्राचार्य जोगेन्द्र शर्मा ने बताया की स्कूल के छात्र राहुल ने 455 अंक लेकर प्रथम स्थान, वर्षा ने 427 अंक लेकर दूसरा स्थान, निशा ने 421 अंक लेकर तीसरा स्थान, आरती ने 416 अंक लेकर चौथा स्थान, मीनाक्षी ने 403 अंक लेकर पांचवा स्थान, रितु ने 401 अंक लेकर छठा स्थान व ज्योति ने 400 अंक लेकर सातवां स्थान हासिल किया।
इसराना. एसएस स्कूल मांडी में आयोजित कार्यक्रम में होनहार छात्राओं को सम्मानित करते यशपाल मलिक व अन्य।