पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इसराना, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आयोजित दसवीं के

इसराना, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आयोजित दसवीं के

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसराना, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आयोजित दसवीं के परीक्षा परिणाम में रामनारायाण स्कूल इसराना के छात्र अंकित ने 481 अंक लेकर स्कूल में प्रथम व खंड में दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि, 18 छात्रों ने मेरिट में जगह बनाई। स्कूल प्रबंधक रणधीर सिंह जागलान ने बताया की छात्र सोहिल व तानिया ने 476 अंक लेकर द्वितीय स्थान और शिल्पी तृतीय स्थान पर रहीं। एसएस स्कुल मांडी के चेयरमेन यशपाल मलिक ने बताया की बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम में छात्रा गरिमा ने 475 अंक लेकर प्रथम स्थान, ईशा ने द्वितीय और वैशाली ने तृतीय स्थान हासिल की है। स्कूल प्रबंधन की तरफ से छात्रों को सम्मानित किया गया। गीता भारती स्कूल के प्राचार्य सुमेर घनघस ने बतया कि छात्रा रिंकी ने 472 अंकों के साथ प्रथम, शिवचरण ने दूसरा और आरती ने स्कूल में तृतीय स्थान हासिल किया है। जनता स्कूल जोंधन के प्रबंधक जोगेंद्र शर्मा ने बताया की स्कूल के 9 छात्रों ने मेरिट में जगह बनाई है।

खबरें और भी हैं...